कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के दौरान एकत्रित खिलाड़ी। आयोजक
- फोटो : श्मशान घाट के निकट मिलीं मूर्तियां।
शनिवार को होंगे सेमीफाइनल मुकाबले, रविवार को फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ संसद खेल महाकुंभ के मंगलवार को क्रिकेट के दो मुकाबले हुए। महाकुंभ के कुटलैहड़ प्रभारी राजेंद्र रिंकू ने बताया कि कुटलैहड़ की रत्न 11 टीम ने पहले खेलते हुए 134 रन बनाए। अजय संधू ने 37 रन और प्रकुल रतन ने 27 रन, रोहित संधू ने 24 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते लोअर बसाल टीम 78 रन पर ही सिमट गई। दूसरा मुकाबला बटूही का रेंसरी से हुआ। इसमें बटूही ने जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रिंकू ने बताया कि शनिवार को रत्न 11 बनाम तनोह और जसाना बनाम बटोही में सेमीफाइनल में भिड़ंत होगी। रविवार को फाइनल खेला जाएगा। संसद खेल महाकुंभ में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने मुख्य अतिथि शिरकत की। चरणजीत शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और नशे से दूर रखने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल साबित हो रहा है। केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की अगुवाई में यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक प्रमुख जरिया बना है।