फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में दो जुलाई को सजेगा खाटू वाले का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहंदीपुर बाला और सालासर बाला के सजेंगे सोने-चांदी के दरबार
विज्ञापन


कोलकाता से संजय मित्तल, मध्यप्रदेश से कनिका ग्रोवर, पंजाब से आदित्य गोयल करेंगे बाबा की महिमा का गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। श्रीश्याम मित्र मंडल संतोषगढ़ (ऊना) की ओर से संतोषगढ़ नगर परिषद में चतुर्थ वार्षिक श्रीश्याम वंदना महोत्सव अब दो जुलाई को नगर में सिल्वर ऑक पैलेस में आयोजित किया जाएगा। श्रीश्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वीरवार शाम को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

श्रीश्याम मित्र मंडल के पदाधिकारी मुकेश बस्सी, मोहिंदर, सुमित चावला ने बताया कि ऊना जिला में चौथी बार करवाए जा रहे श्रीश्याम बाबा (खाटू वाले) और श्री सालासर बाला के कीर्तन को 24 मई को बारिश और अंधड़ के चलते स्थगित करना पड़ा। सभी सदस्यों ने बताया कि अब दोबारा दो जुलाई को आयोजित किए जा रहे महोत्सव में कोलकाता से प्रसिद्ध भजन प्रवाहक संजय मित्तल, मध्य प्रदेश से कनिका ग्रोवर और ऊना से नमिश बस्सी बाबा के गुणगान के लिए पहुंचेंगे। जबकि कार्यक्रम में पटियाला पंजाब से प्रसिद्ध कलाकार आदित्य गोयल भी बाबा की महिमा का गुणगान करेंगें। श्रीश्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि 2 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में श्रीश्याम बाबा के भव्य दरबार के साथ, मेहंदीपुर बालाजी एवं सालासर बालाजी के सोने चांदी के स्वरूप एवं भव्य दरबार भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन भी मंडल की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें