फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डंगोह खास में घर से खैर की लकड़ी बरामद

Sat, 28 Mar 2026 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना/गगरेट (ऊना)। वन विभाग ने अवैध कटान और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डंगोह खास के वार्ड नंबर एक में छापा मार कर खैर की लकड़ी बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी बुद्धि मोहम्मद के घर से चार खैर के मोछे और 42 पीस खैर हार्टवुड बोरियों में छुपाकर रखे हुए बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि लकड़ी को घर के भीतर और छत पर अलग-अलग स्थानों पर छिपाया गया था।
आरओ पूर्ण चंद ने बताया कि विभाग ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है और पुलिस में शिकायत दी है। बाजार में पकड़ी गई लकड़ी की कीमत डेढ़ लाख आंकी जा रही है। इस दौरान वन विभाग की टीम में बीओ ऊना सुनील कुमार, सचिन, वन रक्षक नरेंद्र, पूजा, राकेश के अलावा वन मित्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि वन संपदा के अवैध कटान और तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर आरओ अंब राहुल ठाकुर ने बताया कि कुठेड़ क्षेत्र में 81 खैर के मोछे और 80 पीस खैर हार्टवुड बरामद किए गए थे। इस मामले में विभाग ने रिपोर्ट तैयार करके आगामी कार्रवाई के लिए डीएसपी अंब और डीएफओ ऊना सुशील राणा को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें