फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: केंद्रीय विद्यालय हरोली का अपना भवन बनकर तैयार

Tue, 20 Feb 2024 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली विधानसभा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय सलोह का अपना भवन बनकर लगभग तैयार हो चुका है। इस भवन का निर्माण कार्य करीब पांच वर्ष तक चला। वहीं, इस विद्यालय की कक्षाएं साल 2016 से एक अस्थायी भवन में चल रही हैं। मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री वर्चुअल तरीके से केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। परीक्षाओं के कारण नए शैक्षणिक सत्र यानी मार्च माह के बाद नए भवन में बच्चों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय के नए भवन पर करीब 18 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें 24 कक्षाओं के कमरे और 20 अन्य कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा स्कूल में कैंटीन, साइकिल स्टैंड, खेल मैदान सहित तमाम प्रकार की सुविधाएं बच्चों के लिए उपलब्ध होंगी। वर्तमान में इस स्कूल में करीब 500 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन ने नए भवन में शिफ्ट होने के बाद यहां बच्चों की संख्या बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा हुआ है, जिसमें बच्चों की संख्या दोगुनी यानी 1000 करने की मांग की गई है। विद्यालय में अध्यापकों सहित 30 स्टाफ सदस्य हैं। यहां पर पहली से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं।
सुविधाओं की कमी के बादल जल्द छंटेंगे
बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय का संचालन करीब आठ साल से एक किराये के निजी भवन में चल रहा है। प्रतिष्ठित विद्यालय होने के कारण यहां बच्चों की संख्या तो पर्याप्त है, लेकिन सुविधाओं की कमी लगातार खली। केंद्रीय विद्यालय के लिए तय मानकों के मुताबिक वहां बच्चों की पढ़ाई और खेलों का लाभ नहीं मिल पाया। हालांकि लंबा इंतजार अब दूर हुआ है और जल्द नया भवन विद्यार्थियों और अध्यापकों को हर सुविधा देगा।
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री आज स्कूल के नए भवन का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे। यह मात्र स्कूल के लिए नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। नए भवन में पढ़ाई से लेकर हर गतिविधि की सहूलियत होगी। इससे बच्चों का एक बेहतर व्यक्तित्व निखरकर सामने आएगा।
विज्ञापन

नीलम गुलेरिया, प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय सलोह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें