ऊना। उपमंडल हरोली के कांगड़ स्कूल मैदान में जय बाबा नैना जी क्रिकेट क्लब कांगड़ की ओर से करवाई गई दो दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कर्मपुर टीम ने जीता। फाइनल मुकाबले में कर्मपुर की टीम ने बीटन को हराया। पांच ओवर के मुकाबले में कर्मपुर की टीम ने 42 रन बनाए, जिसके जवाब में बीटन की टीम 32 रन ही बना पाई।
इसके अलावा कुरियाला की टीम तीसरे और कुठेड़ा जसवालां की टीम चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में बेस्ट फील्डर का खिताब खड्ड टीम के प्रवीण को दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सन्नी के नाम रहा। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रही कर्मपुर की टीम को 21,000 रुपये नकद इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रही बीटन की टीम को 11000 रुपये, तीसरा व चौथा इनाम 1100 रुपये का रहा।
प्रतियोगिता के समापन पर समाजसेवी सुमित दत्ता और विशेष अतिथि के रूप में जीवन हीर और कांग्रेस नेता पवन ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उधर, जय बाबा नैना क्रिकेट क्लब कांगड़ के चेयरमैन लतेश कुमार ने बताया कि कांगड़ स्कूल मैदान में हुई प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पवन, प्रवीण, सोनू, जिम्मी, काला, अमन, रोहित, संजू, वरुण, अंकुश, लाड्डी, अनिल, बॉबी, सागर, राहुल, मखन, प्रिंस, गुलशन, हर्ष, विक्की, प्रिंस चौधरी आदि मौजूद रहे।