राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कनिका को सम्मानित करते नैहरियां स्कूल स्टाफ।स्रोत :संस्थान
- फोटो : 1
अंब (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैहरियां की छात्रा कनिका का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर स्टाफ की तरफ से वीरवार को छात्रा को स्कूल में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य परसराम ने बताया कि राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता जुब्बल में 26 से 28 अक्तूबर तक आयोजित की गई। उसमें नैहरियां विद्यालय की चार छात्राओं ने भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा कनिका पुत्री ओम प्रकाश निवासी नैहरी खालसा का चयन राष्ट्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो राजस्थान में आयोजित की जानी है। टेबिल टेनिस में स्कूल की तरफ से कनिका, प्रीति, खुशी और खो खो में रितिका ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिला ऊना क नाम रोशन किया। कनिका की माता गृहिणी और पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। संवाद