फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फाइनल में कांगड़ की टीम ने ललड़ को हराकर जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी स्पोर्टस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। सदाशिव क्लब की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। फाइनल में कांगड़ ने ललड़ी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के दौरान गणतंत्र दिवस पर कर्नल रघुवीर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और खिलाड़ियों व दर्शकों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति दिखाई।


समापन समारोह में पूर्व विधायक बलबीर चौधरी मुख्य अतिथि थे। डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के फाउंडर अभिषेक डोगरा, समाजसेवी सनी शर्मा और रमेश शर्मा विशेष अतिथि रहे। बलबीर चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सामने लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विजेता कांगड़ की टीम को ट्रॉफी व 21,000 रुपये, जबकि उपविजेता ललड़ी की टीम को ट्रॉफी व 11,000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मदन ठाकुर, जीवन सिंह, राजन ठाकुर, विक्की शर्मा, लक्की, बंटी, वंश ठाकुर, अमन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें