अंब (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरुही में वीकवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विधिवत सरस्वती पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।