फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घनारी में निकाली कलश यात्रा

Thu, 16 Apr 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
/गांव घनारी स्थित शिव मंदिर के समीप बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति स्थापना पर कलश यात्रा निकालते हु
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। गांव घनारी स्थित शिव मंदिर के समीप बाबा बालक नाथ के मूर्ति स्थापना महोत्सव का शुभारंभ वीरवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में भाग लिया। यह धार्मिक महोत्सव 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, मूर्तिवास, यज्ञ-हवन, कथा वाचन और रात्रि में भजन-कीर्तन के कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें