फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी कप स्पर्धा में रायपुर स्कूल विजयी

विज्ञापन
जलग्रां स्कूल मैदान में कबड्डी कप प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी और अन्य। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। गोल्डन स्पोर्ट्स क्लब जलग्रां टब्बा की ओर से जलग्रां स्कूल में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी कप प्रतियोगिता रविवार देर शाम संपन्न हुई। क्लब के प्रधान चंदन शर्मा ने बताया कि कबड्डी कप में 45, 65 किलोग्राम वर्ग भार तथा ओपन वर्ग के मुकाबले करवाए गए। ओपन वर्ग का फाइनल रायपुर व फतेहगढ़ साहिब के बीच खेला गया। इसमें रायपुर ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इसके अलावा 65 किलोग्राम भार वर्ग में जलग्रां ने सोनीपत को हराकर विजेता बना। इसके अलावा 45 किलोग्राम भार वर्ग में सनोली ने बसदेहड़ा को हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यातिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ओपन वर्ग में विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 25 हजार, 65 किलोग्राम भार वर्ग मेें विजेता को 11 हजार व उपविजेता का 95 सौ व 45 किलोग्राम भार वर्ग में विजेता टीम को 51 सौ व उपविजेता को 45 सौ रुपये नगद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सत्ती ने गोल्डन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा करवाए जा रही प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को खेलने का बेहतर मंच मिलता हैं। इसमें खिलाड़ी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकता है।
इस मौके पर समाजसेवी कमल किशोर, राजेंद्र वशिष्ठ, संजीव संजू, यशपाल रायजादा, क्लब के अध्यक्ष गुरमुख सिंह व प्रधान चंदन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्लब के उपप्रधान राजीव बबलू, रवि, रशपाल, विनोद कुमार विक्की, कोषाध्यक्ष राजेश हैपी, सचिव मुनीष राणा, नितिन राणा, प्रेस सचिव वंदन शर्मा, प्रिंस, जसवंत सेट्ठी, राजेंद्र सिंह, अजय हैपी, गुलशन रायजादा, मुनीष, बंटी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें