फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हेरोइन के साथ ज्वालाजी का युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Wed, 16 Oct 2024 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। विशेष अभियान के दौरान गगरेट पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। युवक कांगड़ा जिले के ज्वालाजी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस ने मंगलवार को शिवबाड़ी के समीप नाका लगाया था। इस दौरान बाइक पर आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 2.24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवक चमन लाल गांव सुंदगल तहसील ज्वालाजी, जिला कांगड़ा का रहने वाला है और नालागढ़ में एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें