फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक फूड बच्चों के शारीरिक विकास में बाधा : डॉ. प्रदीप

Sat, 04 Jan 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बढेड़ा स्कूल में बच्चों की जांच करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। आजकल के बच्चों में जंक फूड का सेवन तेजी से बढ़ रहा है, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित कर सकता है। जंक फूड से बच्चों में शारीरिक विकास में रुकावट, मोटापा, पाचन समस्याएं और मानसिक एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यह बात डॉ. प्रदीप कुमार ने कही। वह प्रयास संस्था द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम की ओर से राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ पाठशाला अपर बढेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को स्वस्थ आहार जैसे फल, नट्स, होममेड स्नैक्स और पोषण युक्त खाद्य पदार्थों को अपनाने की सलाह दी। शिविर में 180 बच्चों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और उनके रक्त समूह की पहचान की गई। टीम ने बच्चों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए चिकित्सा परामर्श देकर निशुल्क दवाइयां भी दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें