फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नॉन वेंडिंग जोन घोषित पर एनएच किनारे से नहीं हट रहीं रेहड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी से शुरू हो जाता है एनएच किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाने का सिलसिला
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी किए गए सख्त निर्देश धरातल पर हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रशासन की तरफ शहर में दो नो वेंडिंग जोन घोषित किए गए। इसके बावजूद रेहड़ी फड़ी को हटाने के लिए प्रशासन की तरफ से शुरू की गई मुहिम का कोई असर धरातल में देखने को नहीं मिला। पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी प्रशासन के निर्देशों को क्रियान्वित नहीं करवा पाए हैं। शहर में एनएच के दोनों किनारों पर रेहड़ी-फड़ी लग रही है। इसके साथ ही एनएच किनारे अवैध पार्किंग भी हो रही है। इससे लोगों को पैदल चलने के लिए भी परेशानी हो रही है। शहर में बीते दिनों नववर्ष पर लगी सेल के दौरान प्रशासन की तरफ से मिनी सचिवालय से गलुआ चौक और मिनी सचिवालय से क्षेत्रीय अस्पताल तक के क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर एनएच किनारे लगी रेहड़ी-फड़ी को हटाने के लिए कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई का असर दो दिन ही देखने को मिला। शुक्रवार को शहर में एनएच किनारे रेहड़ी-फड़ी दोबारा लगना शुरू हो गई हैं। एनएच किनारे दोनों तरफ रेहड़ी-फड़ी लगने का सिलसिला सब्जी मंडी के पास से ही शुरू हो जाता है। इसके अलावा रोटरी चौक, न्यू बस स्टैंड, रेड लाइट चौक, हमीरपुर रोड पर एनएच किनारे रेहड़ी-फड़ी लगी रही। ऐसे में पैदल चलने वालों के साथ साथ वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालत यह है कि प्रशासन की तरफ से लिए फैसले पर भी कोई गंभीरता से कार्य नहीं कर रहा है।

कोट्स
शहर में दो नो वेंडिंग जोन प्रशासन की तरफ से घोषित किए गए हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विश्व देव मोहन चौहान, एसडीएम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें