फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जैविक फलों से बने जूस, जैम और राष्ट्रीय बाजार में पेश किए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना में जंगल हार्वेस्ट’ का भव्य शुभारंभ
विज्ञापन

स्थानीय किसानों को मिलेगा नया बाजार, उपभोक्ताओं को मिलेंगे शुद्ध व शुगर-फ्री उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए ‘जंगल हार्वेस्ट’ ब्रांड लॉन्च किया गया। यह कार्यक्रम लता मंगेशकर कला केंद्र (समूरकलां) में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि निदेशक बागवानी विभाग विनय सिंह (आईएएस) थे। उन्होंने कहा कि मूल्यवर्धित उत्पाद किसानों को बेहतर आय देंगे, बागवानी उत्पादों के अपव्यय को रोकेंगे और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। ‘जंगल हार्वेस्ट’ को सात्विक हिमालयन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू किया है। इसके तहत जैविक फलों से बने क्रश, जूस, जैम और हेल्दी शॉट्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किए जाएंगे। कंपनी निदेशक अजय ठाकुर के अनुसार इससे 24 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और 400 से अधिक किसानों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है, और 4 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। उत्पाद शुगर-फ्री और न्यूनतम प्रिजर्वेटिव वाले हैं, जो स्वास्थ्य-सचेत उपभोक्ताओं के अनुरूप हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें