फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंजोआ लड़ोली वॉलीबाल टूर्नामेंट में जोल की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
राघव राणा ने दी 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजोआ लड़ोली में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले के दौरान शौर्य क्लब जोल ने आनंदपुर साहिब की टीम को 2-1 से पराजित कर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र में खेल भावना का माहौल और उत्साह चरम पर है। रविवार को खेले गए मैच में प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राघव राणा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने आयोजन समिति को 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की। राघव राणा ने युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के दौरान अनिल तक्खी, हरबंस लाल, राम कुमार, रमन, वार्ड पंच ओम प्रकाश, सुनील ठाकुर व रविदास समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें