फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंजावर गांव में ग्रामीणों ने रास्ते के लिए जमीन दान कर दिखाई दरियादिली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के लिए बना डाली पक्की सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंजावर (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजावर में ग्रामीणों ने घरों तक पक्का रास्ता बनाने के लिए अपनी भूमि दान कर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। ग्राम पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया के प्रयासों से वर्षों पुराना रास्ते का सपना साकार हुआ है। गांव की 80 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापिका आशा देवी ने बताया कि पहले रास्ता न होने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। भूमि विवादों के बावजूद प्रधान ने सभी को समझा-बुझाकर रास्ते के लिए भूमि उपलब्ध करवाई और निर्माण कार्य शुरू करवाया। स्थानीय निवासी गुरबख्श सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि प्रधान ने पक्की सड़क बनवाकर उनका सपना साकार कर दिया है। प्रधान नीलम मनकोटिया ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार जताया और विकास का श्रेय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्य पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं और गांव में विकास कार्य लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें