फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जेएनवी के छात्रों ने जानी फूड्स प्रोसेसिंग यूनिट की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
शैक्षिक भ्रमण के दौरान जेएनवी के विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय के 33 विद्यार्थियों ने अध्यापकों भावना और सुनील कुमार के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल स्थित हिंपा फूड्स प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा किया। इस शैक्षणिक दौरे के दौरान यूनिट के फूड टेक्नोलॉजिस्ट रोहित वर्मा ने विद्यार्थियों को यूनिट की प्रोसेसिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के सवालों के जवाब देकर उन्हें उत्पादन, पैकिंग और विक्रय से संबंधित संपूर्ण ज्ञान प्रदान किया। छात्रों ने मुरब्बा और जूस जैसे उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया को करीब से समझा और यूनिट में उत्पादित जूस और मुरब्बा का आनंद लिया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने यूनिट में अपने अनुभव को बेहद प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया। साथ आए अध्यापक सुनील कुमार और भावना ने भी रोहित वर्मा के प्रयासों की सराहना की और बच्चों को औद्योगिक उत्पादन प्रक्रिया के प्रति जागरूक बनाने के लिए उनका धन्यवाद किया। यूनिट के मालिक महेंद्र वर्मा ने बताया कि हिंपा फूड्स प्रोसेसिंग यूनिट में पहले भी किसानों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें अचार और मुरब्बा बनाने की प्रक्रिया सिखाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया है। महेंद्र वर्मा ने कहा कि हम भविष्य में भी इस तरह के शैक्षिक और प्रेरणादायक दौरों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें