फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: झारखंड की महिला हिमाचल के राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड से अपने ससुराल लखनऊ को पकड़ी ट्रेन, पहुंची हिमाचल
विज्ञापन

महिला की खोज में राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे परिजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। झारखंड से अपने ससुराल लखनऊ को ट्रेन से आ रही महिला अंजलि पत्नी रामजीवन लखनऊ के बजाए हिमाचल के ऊना जिला के प्रवेशद्वार राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां एक रात रुकने के बाद दूसरे दिन सुबह अचानक लापता हो गई। सूचना मिलने पर लापता महिला के परिजन झारखंड से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के मैहतपुर पहुंच गए, लेकिन यहां से उन्हें निराशा हाथ लगी। स्थानीय रेलवे स्टेशन से गई एक फोन कॉल के आधार पर महिला की तलाश करते मैहतपुर पहुंचे उसके परिजनों अरुण तथा विजय राम ने बताया कि अंजलि 16 मई को झारखंड में अपने मायके से ससुराल लखनऊ के लिए अकेली ही निकली थी। परिवार के बाकी लोग एक शादी में गए हुए थे। ससुराल नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पंजाब के लुधियाना समेत अन्य कई स्थानों पर अंजलि की खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इस दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक कॉल आई और हम लोग उसी समय ट्रेन से हिमाचल की ओर आ गए। यहां आकर पता चला कि उसने यहां एक रात गुजारी। सुबह अचानक लापता हो गई। सूत्रों के अनुसार नंगल रेलवे पुलिस के कर्मियों ने सूचना मिलने पर उसे अपने साथ नंगल ले जाने का भी प्रयास किया लेकिन महिला उनके साथ नहीं गई। लापता महिला अंजलि की खोज करते मैहतपुर आए उसके भतीजे अरुण तथा भाई विजय राम निराश होकर नंगल की ओर लौट गए। स्थानीय रेलवे स्टेशन में तैनात रेलवे कर्मी संजय कुमार ने बताया कि एक रात महिला यहां रुकी, लेकिन सुबह अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें