फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सनोली में घर से गहने और 50,000 की नकदी चोरी

Thu, 05 Sep 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थाना सदर के तहत सनोली गांव में एक बंद घर के ताले तोड़कर 50,000 रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घर की मालिक महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुभलता निवासी वार्ड तीन सनोली तहसील और जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की साल 2017 में मौत हो गई, जिसके बाद वह अपने दो बेटों और बेटी के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह नया नंगल में स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसका बड़ा बेटा पढ़ाई के सिलसिले में घर से बाहर, जबकि अन्य बेटा व बेटी उसके साथ घर में रहते हैं। बीते मंगलवार को वह प्रतिदिन की तरह अपनी बेटी और बेटे के साथ घर को ताला लगाकर स्कूल के लिए निकली। दोपहर के समय जब वह वापस घर आई तो देखा कि घर के गेट का ताला टूटा है। अंदर दाखिल हुए तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला भी टूटा था। शुभलता ने बताया कि उसके कमरे की अलमारी भी खुली थी। उसने जांच की तो अलमारी में रखे 50,000 रुपये व सोने के आभूषण गायब थे। उसने अपने आसपास के लोगों व अपने भाई को फोन कर घटना के बारे मेें बताया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। घर के लोगों ने किसी पर शक नहीं जताया है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें