फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रेम नगर में घर से पांच लाख के गहने और नकदी चोरी

Mon, 01 Jul 2024 02:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के प्रेमनगर में शनिवार देर शाम को एक घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान चोरों ने घर से करीब चार लाख के गहने व एक लाख की नकदी पर हाथ साफ किया और फरार हो गए। घटना के वक्त परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। जब वापस लौटे तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस ने घर के मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहन सिंह निवासी कैथल हरियाणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रेम नगर में एक किराये के घर में परिवार के साथ रहता है। शनिवार शाम को वह अपनी पत्नी के साथ बरनोह में स्थित अपनी दुकान को चला गया। जब वह अपने मकान में वापस गया तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर कमरे की अलमारी खुली हुई थी और काफी सामान बेड के ऊपर बिखरा हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी के गहने जिनकी कीमत चार लाख रुपये है तथा अलमारी में एक लाख कैश आरोपी चोरी करके ले गए। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने कहा कि आरोपियों का सुराग सीसीटीवी से पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई है, जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें