फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गुरुद्वारा बारांदरी साहिब का निर्माण कार्य शुरू

Mon, 01 Jul 2024 02:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप बाबा तेग सिंह के तप स्थान गुरुद्वारा बारांदरी साहिब लोअर कोटला का निर्माण कार्य रविवार को शुरू हुआ। इस मौके पर बाबा सरबजोत सिंह बेदी, संत बाबा बाल जी महाराज और अन्य संत महापुरुषों की उपस्थिति में बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच कार्य शुरू किया गया। इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में संत बाबा बाल जी महाराज, संत मंगला नंद , बाबा जीत सिंह, बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा चरनजीत सिंह, बाबा दलबीर सिंह बड़भागी तथा अन्य संत विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने आए हुए संत महापुरुषों का आभार जताया। कार्यक्रम के बाद गुरु के लंगर भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें