फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पूर्व सरपंच के घर से आभूषण और नकदी चोरी, खेतों में मिले ट्रंक

Sat, 10 Aug 2024 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंदलैहड़ी का मामला, दूसरे घर में भी खिड़की तोड़ किया चोरी का प्रयास
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। उपमंडल के गांव बंदलैहड़ी में वीरवार रात चोरों ने पूर्व सरपंच के घर से आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, गांव के एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन घर के एक सदस्य की आंख खुलने के चलते चोर भाग गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात पूर्व सरपंच रतन चंद के घर से दो लाख के जेवरात व लगभग 40 हजार की नकदी चोरी हो गई। इस बारे में और जानकारी देते हुए रतन सिंह के बेटे दिलबाग सिंह ने कहा कि आम दिनों की तरह वह घर को ताले लगाकर सो गए थे। सुबह उठकर जब घर की महिलाएं सफाई करने लगीं तो घर के जिस कमरे में अलमारी रखी थी, उस कमरे का दरवाजा अंदर से लगा हुआ था। जब हमने दूसरी ओर से जाकर देखा तो घर के कमरे में लगी खिड़की टूटी हुई थी। इस पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो घर की अलमारी के ताले टूटे हुए थे। अलमारी के लॉकर में रखी एक सोने की अंगूठी, सोने की दो चूड़ियां व सोने की एक चेन सहित लगभग 40 हजार की नकदी गायब थी। इसकी लिखित शिकायत पुलिस के पास कर दी गई है। दिलबाग ने बताया कि घर में रखे ट्रंक भी चोर उठा ले गए थे, जो बाद में खेतों से मिले।
विज्ञापन

उधर, गांव में ही जगतार सिंह के घर के एक कमरे में लगी लोहे की खिड़की को तोड़ चोर कमरे में घुसे, लेकिन लगभग ढाई बजे उनका बेटा पानी पीने उठा और उसने लाइट जला दी, जिसे देखते हुए चोर भाग गए। इस बारे में थाना प्रभारी नंगल इंसपेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि चोरी की शिकायत मिलते ही वह खुद मौके का जायजा लेकर आए हैं। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें