फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिक्षकों ने की टैब और मोबाइल भत्ते की मांग

Sat, 10 Aug 2024 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड अंब की बैठक प्रधान जगदेव सिंह जग्गी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संघ ने विभाग के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों को दिए गए टैब अभी तक कार्यालय में धूल फांक रहे हैं। संघ का कहना है कि सरकार द्वारा कई महीने पहले शिक्षकों के लिए टैब दिए गए थे, परन्तु काफी समय तक ये डाइट में पड़े रहे और अब खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में धूल फांक रहे हैं। विभाग द्वारा नित नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। हर चीज का डेटा ऑनलाइन मांगा जा रहा है, परंतु न तो शिक्षकों को टैब दिए गए और न ही मोबाइल भत्ता दिया गया, जिस कारण अध्यापकों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अतः संघ ने मांग की है कि उन्हें शीघ्र टैब वितरित किए जाएं, ताकि डेटा ऑनलाइन करने के लिए अध्यापकों को कोई असुविधा न हो। इस पर यशपाल सोनी, जगमोहन सिंह मनकोटिया, केशव सिंह, संजय धीमान, सतीश कुमार, पवन कुमार, रमन कुमार, राजेश कुमार, मोहम्मद हलीम, इकवाल रफी, अशवनी कुमार, अब्दुल मजीद, जगदीप सिंह, रमेश कुमार,हरीश कुमार, शकुंतला कुमारी, रीटा देवी, मनिंदर कौर, सीमा राणी, अनीता कुमारी, मोनिका, अंजना कुमारी रिशु शर्मा, नीरज शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें