फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नलवाड़ी-तलमेहड़ा सड़क पर गिरा जामुन का पेड़, चार घंटे प्रभावित रहा यातायात

Thu, 06 Aug 2026 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
नलवाड़ी- तलमेहड़ा सड़क गिरे पेड़ को हटाती हुई जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की नलवाड़ी-तलमेहड़ा सड़क में संजय वाटिका के नजदीक मंगलवार देर रात हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण पहाड़ी से जामुन का एक बड़ा पेड़ सड़क पर आ गिरा। इससे बुधवार को सुबह के समय करीब चार घंटों तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मार्ग बाधित होने से इस रूट पर सुबह करीब आठ बजे चलने वाली पहली बस जो कि तुतड़ू से बंगाणा, नलवाड़ी, तलमेहड़ा, जोल, बड़ूही होते हुए ऊना पहुंचती है, आगे नहीं बढ़ पाई। बस न आने से ठठूह, बुहाणा, कोकरा, चडोली, चंबोआ, खैरियां, बड़ोआ, तलमेहड़ा, डीहर सहित अन्य गांवों के नौकरीपेशा लोगों, छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तलमेहड़ा से अंब, चौकीमन्यार, कन्या महाविद्यालय ऊना, डिग्री महाविद्यालय ऊना जाने वाले विद्यार्थियों को एक दूसरे से लिफ्ट लेकर जाना पड़ा, जबकि कई विद्यार्थियों को छुट्टी करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग बंगाणा के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मुकेश शर्मा, शुभम कुमार सहित अन्य टीम सदस्यों ने मिलकर जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। घटना के बाद छात्र छात्राओं में अमन, मेघा, रछमी, मानसी, राघव, ज्योति, आरती सहित अन्य ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे सूखे तथा गिरने वाले सभी पेड़ों को हटाया जाए ताकि आने वाले समय में कोई अप्रिय घटना घटित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें