फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के आरोप में जम्मू का व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। जिला पुलिस ने खनन माफिया पर शिकंजा कसते हुए वीरवार रात को जम्मू के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का रूपनगर जिले में हो रहे अवैध खनन में अहम रोल रहा है। आरोपी की पहचान राकेश चौधरी, निवासी जम्मू के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार नंगल पुलिस ने उपमंडल खनन अधिकारी आकाश अग्रवाल की शिकायत पर यह कार्रवाई की। आरोपी को ज्ञानी जैल सिंह नगर रूपनगर स्थित उसके दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सीआईए स्टाफ की ओर से आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। राकेश चौधरी को शनिवार को नंगल अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इस बड़ी गिरफ्तारी के उपरांत कई अन्य लोगों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी है। सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार राकेश चौधरी के दफ्तर से काफी दस्तावेज भी जब्त किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें