गगरेट विधानसभा क्षेत्र के संघनेई गांव की जामा मस्जिद के मुस्लिम समुदाय पंजाब में बाढ़ प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। हिमाचल और पंजाब के कई इलाके हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जहां लोगों के घर और सामान नष्ट हो गए। ऐसे कठिन समय में ऊना जिला के गगरेट क्षेत्र के संघनेई गांव की जामा मस्जिद ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है। अखिल भारतीय गुज्जर महासभा के उपाध्यक्ष हाजी (रि) कैप्टन सतरदीन ने बताया कि समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों के सहयोग से राहत सामग्री जुटाई गई है। राशन, दवाइयां, पशु चारा, पानी, गद्दे और कंबल से भरी चार गाड़ियां गुरदासपुर व कांगड़ा भेजी गईं। साथ ही दो पशु चिकित्सक भी भेजे गए हैं। हाजी सतरदीन ने कहा कि यह सहायता धर्म या जाति के लिए नहीं, बल्कि मानवता के प्रति कर्तव्य है। इस पहल की पंचायत प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सराहना की।