फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से कंगना रणौत को नहीं जिता पाएंगे जयराम : अग्निहोत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चार जून को चुनाव परिणाम के बाद विधानसभा में कांग्रेस का संख्या बल में 40 हो जाएगी और भाजपा 25 पर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छह विधानसभा उपचुनाव के साथ लोकसभा की चार सीटें भी जीत रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी से कंगना रणौत को नहीं जिता पाएंगे।
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री सोमवार को विधानसभा क्षेत्र गगरेट से हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया के नामांकन-पत्र दाखिल करने से पहले आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम को शिमला की कुर्सी पर बैठने में जल्दी थी, इसलिए ही भाजपा ने सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा। जयराम ठाकुर यह तो कहते हैं कि हम एक राज्यसभा सीट जीत गए, लेकिन ये भूल गए हैं कि छह विधानसभा उपचुनाव हार रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसका भी जल्द ही पर्दाफाश होगा कि सरकार गिराने की साजिश किसने और कैसे रची। उन्होंने कहा कि राकेश कालिया के नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में जनसमूह देख कर पता चल रहा है कि बहुत बड़े अंतर के साथ जीत होगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भी हमीरपुर की जनता बदलाव के मूड में है। बिलासपुर के लोग इस बार ऊना का साथ देने को तैयार हैं। ऊना के लोग भी इस बार सतपाल रायजादा को भरपूर आशीर्वाद दें ताकि दमदार आवाज इस बार लोकसभा में गूंज सके और क्षेत्र के मुद्दे उठा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र गगरेट से आ रही रिपोर्टों से पता चल रहा है कि राकेश कालिया की गाड़ी यहां से निकल चुकी है, जो सीधे शिमला जाकर रुकेगी। इसलिए जिसने इस गाड़ी पर चढ़ना है वह चढ़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें