राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में 27 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते युवा।संवाद
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्योति वाला और अमन ठाकुर ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और देवी मां सरस्वती के चरण कमलों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वॉलंटियर तथा रोवर रेंजर के सदस्यों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्यातिथि को सलामी दी। यह प्रतियोगिता शारीरिक प्राध्यापक डॉ. पवन पटियाल की देखरेख में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में लंबी कूद में पुरुष वर्ग में जाहर कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में प्रथम स्थान त्रिशा चौधरी ने हासिल किया। ऊंची कूद में पुरुष वर्ग में अनीश प्रथम रहे। 5000 मीटर दौड़ में अमन ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 800 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में अमन प्रथम और महिला वर्ग में ज्योति प्रथम रही। इस मौके पर प्रो. राजेश शर्मा, प्रो.रेखा शर्मा, डॉ. सतपाल, प्रो. अमित कुमार शर्मा, डॉ. सुरुचि शर्मा, डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. कृष्णा, प्रो. अजय, प्रो. अनय, डॉ. कुमारी सुजाता, प्रो. वंदना, डॉ. राजेश सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।