मां भगवती के जागरण में माजूद श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
ऊना। मां ज्वाला जागरण कमेटी बहडाला के सौजन्य से छठे विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में स्थानीय कलाकार गुरप्रीत गुप्पी, विख्यात गायिका बेबी संजना व विक्की बादशाह ने अपनी मधुर आवाज से मां की महिमा का गुणगान किया। गायिका बेबी संजना ने स्टेज संभालते हुए आजा मेरी मईया दा दबारा वेख लै, वे मन मोहणेया बालक नाथा व जुगनी सहित एक से बढ़कर एक भजन पेश कर माहौल को भक्तिमय ब
ना दिया। वहीं पंजाबी गायक विक्की बादशाह ने जागरण में उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर एडवोकेट बिट्टू, प्रमोद सिंह, विशाल कुमार, परमजीत, रंजीत, संदीप, करण, दीपक, शीलू, दयाल, शेखर, ज्योति, राहुल शर्मा, हेमंत, मनू, अश्वनी, रमेश चंद ठाकुर, तेजपाल, अश्वनी, सुरिंद्र, अविनाश, विनोद, विक्की, मुनीष सहित अन्य उपस्थित रहे।