फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरथीपुर का आईटीबीपी जवान पंचतत्व में विलीन

विज्ञापन
पिरथीपुर में आईटीवीपी के जवान अपने मृतक साथी सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह को सलामी देते हुए - फोटो : Una
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। पिरथीपुर गांव में आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह का शनिवार सुुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। यशवंत सिंह की जम्मू में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर कुंदन कुमार और कृष्ण कुमार की अगुवाई में आईटीबीपी के जवानों ने उन्हें हवाई फायर करके अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक राकेश कालिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया, एसएचओ हरनाम सिंह, हेड कांस्टेबल पुष्पिंदर सिंह, ग्राम पंचायत उपप्रधान केवल सिंह राणा, प्राध्यापक विजेंदर रत्न सहित और गण्यमान्य लोगों ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि पिरथीपुर के यशवंत सिंह पुत्र प्रकाश चंद उम्र 53 वर्ष आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के पद पर श्रीनगर में तैनात थे। शुक्रवार को जब वह बटालियन के साथ श्रीनगर से जम्मू पहुंचे तो सुबह उनकी मौत हो गई। आईटीबीपी के जवान उनका तिरंगे में लिपटा पार्थिव देह लेकर शुक्रवार देर शाम पिरथीपुर पहुंचे। यशवंत सिंह अपने पीछे पत्नी मीना कुमारी और पुत्र अंकित कुमार को छोड़ गए हैं, जबकि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें