फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रावण अष्टमी मेले से पहले उठा श्रद्धालुओं की सुविधा का मुद्दा

Sun, 19 Jul 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में आगामी श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ा एक अहम मुद्दा उठाया गया है। मेला तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में छपरोह के पूर्व उपप्रधान संजय कालिया ने मेले के दौरान क्षेत्र की सभी सरायों में श्रद्धालुओं के लिए शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। संजय कालिया ने अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला अधिकारी इशांत जसवाल को बताया कि कुछ वर्ष पहले तत्कालीन एसडीएम के निर्देशों पर क्षेत्र की सरायों में श्रद्धालुओं के लिए शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की गई थी। उस समय प्रत्येक सराय के बाहर सूचना बोर्ड भी लगाए गए थे, जिन पर स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालु वहां शौचालय का उपयोग कर सकते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से सार्वजनिक शौचालयों पर दबाव भी बढ़ जाता है। यदि सभी सराय संचालक अपने परिसर के शौचालय श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएं तो यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

18 जुलाना 01: जुलाना में दुकान से घेवर खरीदते ग्राहक। संवाद

18 जुलाना 01: जुलाना में दुकान से घेवर खरीदते ग्राहक। संवाद

18 जुलाना 01: जुलाना में दुकान से घेवर खरीदते ग्राहक। संवाद

18 जुलाना 01: जुलाना में दुकान से घेवर खरीदते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें