फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राथमिक स्कूलों के खेलें न होने का मुद्दा गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी कर सकती है प्रदर्शन
विज्ञापन

कहा-जब अंडर-19 और 14 की हो रहीं, तो छोटे बच्चों की क्यों नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों की खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। इसको लेकर अध्यापकों से लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में रोष है। प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने इस मामले पर जल्द फैसला नहीं आने पर धरना-प्रदर्शन करने की बात भी कही है। संघ का तर्क है कि जब अंडर-14 और अंडर-19 की खेलकूद प्रतियोगिताएं हो गईं तो प्राथमिक स्कूलों की खेलों पर रोक किस वजह से लगाई गई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और महासचिव सत्येंद्र मिन्हास ने बताया कि बीते दिनों सरकार ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था लेकिन बैठक नहीं हो पाई। उन्हें उम्मीद थी कि जल्द इस मामले में फैसला आ जाएगा लेकिन अन्य वर्ग की जहां जिला और राज्य स्तर की खेलकूद की तैयारी चल रही है तो वहीं प्राथमिक स्कूलों के खंड स्तर की खेलें भी नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द इस मुद्दे को न सुलझाया गया तो वे बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि छोटे बच्चों की खेलों की तैयारी के लिए काफी समय से अभ्यास शुरू कर दिया गया था। इसके लिए बच्चों के साथ उन्हें सिखाने वाले अध्यापकों ने भी अतिरिक्त समय दिया। करीब तीन दशक में ऐसे कभी नहीं हुआ कि प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता रुकी हो। अगर बजट की समस्या है तो किसी भी वर्ग की खेलें नहीं होनी चाहिए। अन्य वर्ग की खेलें होने से प्राथमिक स्कूलों को अपने साथ भेदभाव होने का भाव महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं उच्चाधिकारियों के निर्देश अनुसार रोकी गई हैं। अगर इसको लेकर कोई भी आदेश आता है तो निश्चित तौर पर उसे तुरंत लागू किया जाएगा। स्कूलों की यह समस्या हमारे ध्यान में है। -
विज्ञापन

सोमलाल धीमान, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें