फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बस को रूट पर भेजने से पहले जारी करें फिटनेस प्रमाण पत्र : राज कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों की सुरक्षा पर एचआरटीसी सख्त : अब मरम्मत के बाद अनिवार्य होगा फिटनेस सर्टिफिकेट
विज्ञापन

प्रबंधन ने कर्मशाला में तैनात फोरमैन और जेटीओ को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नई व्यवस्था लागू की है। अब निगम की सभी कर्मशालाओं (वर्कशॉप) में तैनात फोरमैन और कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी (जेटीओ) को किसी भी बस को रूट पर भेजने से पहले उसका फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करना अनिवार्य होगा। हाल ही के दिनों में सरकारी बसों के सफर के दौरान जगह-जगह खराब होने (ब्रेकडाउन) की घटनाओं के बाद निगम प्रबंधन ने यह कड़ा कदम उठाया है। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी बस मरम्मत के लिए कर्मशाला में आती है तो कार्य पूरा होने के बाद ही फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया जाए, ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रबंधन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि बसों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बस पार्किंग स्थलों पर चौकीदारों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सफर के दौरान बस के अंदर खाने-पीने का सामान न फेंकें।
सभी अड्डा प्रभारियों, चालकों, परिचालकों और संबंधित कर्मचारियों को आदेशों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई कर्मचारी इन निर्देशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
कर्मशाला में तैनात फोरमैन और जेटीओ को मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद बस का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। एचआरटीसी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -राज कुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें