फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ईशांत राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा

Mon, 02 Nov 2026 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
फुटबॉल खिलाड़ी ईशांत कौशल निवासी चुरूड़ू।
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत गांव चुरुड़ू के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी ईशांत कौशल का चयन हिमाचल प्रदेश की अंडर-17 फुटबॉल टीम में हुआ है। वह उत्तर प्रदेश के बलिया में दो से छह नवंबर तक आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

ईशांत ने इससे पहले चंबा में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया था। मैदान में उनके बेहतरीन खेल, अनुशासन और मेहनत ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इसी के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की टीम में स्थान मिला है। इस उपलब्धि से ईशांत के परिवार, गांव चुरुड़ू और पूरे जिला ऊना में खुशी की लहर है। क्षेत्र के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने ईशांत को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें