फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिपलू मेले का मुख्यमंत्री सुक्खू को दिया निमंत्रण

Sat, 20 Jun 2026 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि पिपलू मेला उनकी बचपन की अनेक यादों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र और पैतृक गांव पिपलू स्थित नर सिंह नारायण मंदिर से मात्र लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर है। बचपन में वह कई बार अपने परिवार और मित्रों के साथ इस मेले में आया करते थे। उन्होंने कहा कि आज भी मेले की रौनक, लोगों का उत्साह और आपसी भाईचारे का वातावरण उनकी स्मृतियों में ताजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें