फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 18 जून को

Sat, 15 Jun 2024 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। आईटीआई ऊना में 18 जून को एक नामी निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार में 10वीं, 12वीं या कोई भी आईटीआई ट्रेड (फिटर और इलेक्ट्रीशियन को छोड़कर सभी) के अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में केवल युवक अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यार्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच, न्यूनतम ऊंचाई पांच फीट चार इंच और वजन 45 किलोग्राम होना चाहिए। साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थियों को प्रथम वर्ष 12500 प्रतिमाह वेतन (हॉस्टल सुविधा), दूसरे वर्ष 17 हजार रुपये और तीसरे वर्ष 18 हज़ार रुपये के साथ रियायती दरों पर कैंटीन, ड्रेस, सेफ्टी शूज व ट्रांसपोर्ट सुविधा होगी। अभ्यार्थी अपने 10वीं का प्रमाणपत्र, आईटीआई प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज फोटो व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें