फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एक माह पहले चले अतिक्रमण अभियान का परिणाम शून्य

विज्ञापन
ऊना की मुख्य सड़क के किनारे लगी रेहड़ियां। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। शहर में एक माह पहले शुरू हुआ अतिक्रमण अभियान का परिणाम शून्य पर आकर खत्म हुआ है। अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई का कुछ दिन असर दिखा। उसके बाद लोगों ने फिर से अस्थायी कब्जे मुख्य मार्ग तक जमा लिए हैं।
विज्ञापन

इससे राहगीरों के लिए बनाया गया फुटपाथ अतिक्रमण की जद में आ गया। हालांकि हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों से लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग ने पूरी शिद्दत से अतिक्रमण हटाने के लिए ठीक एक माह पूर्व प्रयास किए। दलबल सहित उतरी टीम ने यहां पक्के थड़ों को सड़क किनारे से हटाया।
दूसरी ओर अस्थायी अतिक्रमण से भी सड़कों के किनारे भी मुक्त कराए, लेकिन कुछ दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी संचालकों ने मनमानी करते हुए हाईवे किनारे फिर से डेरा जमा लिया है। निसंदेह अतिक्रमण हटाने के लिए हाईकोर्ट भी कई बार जिला स्तर पर बैठे विभाग और प्रशासन को सख्त निर्देश देकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुका है, लेकिन धरातल पर हुई कार्रवाई का स्थायी रह पाना यहां मुश्किल भरा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह से लेकर दिसंबर के दो शुरुआती दिन तक लोक निर्माण विभाग ऊना के एनएच विंग ने लाल सिंगी से लेकर गलुआ मार्ग तक एनएच किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की। जेसीबी सहित अधिकारियों और पुलिस टीम की देखरेख में कई दुकानों का अतिक्रमण भी हटाया गया।
कुछ दुकानदारों ने स्वयं सहयोग कर अपनी दुकानों के बढ़ाए गए छज्जों को हटाया। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक चला, लेकिन कुछ दिन बाद ही दोबारा से लाल सिंगी से गलुआ मार्ग तक ऊना की सड़कों पर अतिक्रमण होा गया। सड़कों पर कहीं बेतरतीब वाहन, कहीं सड़क किनारे तक दुकानदारों का फैला सामान तो कहीं रेहड़ियों का जमावड़ा फुटपाथ तक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

एनएच किनारे अतिक्रमण हटाने में दुकानदार स्वयं सहयोग करें। अन्यथा विभाग सख्त कार्रवाई पर विवश होगा।
-राजेश शर्मा, एसडीओ लोनिवि, एनएच विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें