फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीमा कर्मचारी मांगों को लेकर सरकार, निगम प्रबंधन के खिलाफ उग्र

विज्ञापन
अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ व तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर सरकार और
विज्ञापन
कर्मचारी
विज्ञापन

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने निगम को भेजा ज्ञापन, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
बोले- एलआईसी और बैंकों में विनिवेश और निजीकरण बंद करो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर उग्र हो गया है। सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ बुधवार को नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया। ऊना शाखा संघ के अध्यक्ष रमन कुमार और सचिव भानु प्रताप ने बताया कि संघ ने अपनी ज्वलंत मांगों को लेकर ज्ञापन निगम को भेजा है।
विज्ञापन

मुख्य तौर पर सरकार से मांग की गई है कि एलआईसी और बैंकों से विनिवेश और निजीकरण को बंद किया जाए। एफडीआई को भी पूर्ण रूप से बंद किया जाए। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की मुख्य मांगों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में पर्याप्त भर्ती सुनिश्चित की जाए और आउटसोर्स और ठेके पर नौकरियों को बंद किया जाए। संघ के नेताओं ने एनपीएस को बंद कर ओल्ड पेंशन स्कीम चालू करने की भी पुरजोर कालत की। कहा कि जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा को जीएसटी मुक्त किया जाए। मजदूर श्रम संहिता को सरकार वापस ले और ट्रेड यूनियन के अधिकारों का हनन न करें। समान काम का समान वेतन दिया जाए। संघ के नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों का विलय कर एक इकाई बनाई जाए। उन्होंने कहा कि हड़ताल का मकसद मांगों को लेकर बीमा प्रबंधन और सरकार का ध्यान आकर्षित करना है ताकि इन मांगों को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें