फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों को निजी स्तर पर सेवाएं न देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधन ने किया साफ, नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

चिकित्सक की ओर से निजी अस्पताल में सेवाएं देने के बाद हरकत में आया प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सकों को निजी क्षेत्र में सेवाएं न देने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में ताजा मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया है। प्रबंधन ने साफ किया कि नियमानुसार सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सक निजी क्षेत्र में सेवाएं नहीं दे सकते हैं। अगर इस प्रकार का कोई मामला सामने आता है तो इस पर नियमों के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीते दिनों जिले के एक निजी अस्पताल में सरकारी चिकित्सक की ओर से स्वास्थ्य सुविधाएं देने का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सभी चिकित्सकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रबंधन ने साफ किया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीते दिनों अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओर से एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने का मामला सामने आया था। इस दौरान मरीज महिला की निजी अस्पताल में मौत भी हो गई थी। इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन अब ऐसे मामलों को लेकर सख्त हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की तरफ से महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ को शिमला हेड क्वार्टर में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। फिलहाल अस्पताल से उसकी सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। इससे पूर्व भी क्षेत्रीय अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक निजी स्तर पर अपना अस्पताल चलाने और सेवाएं देने को लेकर पकड़े गए थे। अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सकों को समय-समय पर इस प्रकार के निर्देश जारी किए जाते हैं। ताजा मामले सामने आने के बाद फिर से चिकित्सकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा चिकित्सकों की ओर से समय पर आने व समय पर जाने को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

कोट्स
सरकारी अस्पताल के चिकित्सक निजी स्तर पर अपनी सेवाएं नहीं दे सकते हैं। इसके लिए सख्त नियम हैं। इसके लेकर चिकित्सकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें