टाहलीवाल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खड्ड में किशोर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम दास शर्मा ने की। शिविर में जिला अस्पताल से परामर्शदाता रुचि ने मानसिक स्वास्थ्य व नशे से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने और स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने एवं यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।