ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के एमबीए विभाग के विद्यार्थियों ने नगरोटा बगवां में आयोजित किए गए मैनेजमेंट फेस्ट में सर्वाधिक इनाम जीत कर लगातार दूसरी बार ओवरआल विजेता का खिताब अपने नाम किया है। पूरे हिमाचल के महाविद्यालयों में ऊना महाविद्यालय ने कुल आठ पुरस्कार प्राप्त किए हैं। मैनेजमेंट फेस्ट में खेलों सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में ऊना के एमबीए विभाग के 16 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मिनट्स टू क्रिएट में तानिया शर्मा ने प्रथम जबकि आर्यन भारद्वाज ने दूसरा स्थान हासिल किया। एक्सटेंपोर में आर्यन भारद्वाज, सोलो सिंगिंग में सोनम, मॉडलिंग में हिमांशु ने प्रथम जबकि सिमरन ने दूसरा स्थान हासिल किया। एमबीए विभाग के छात्रों काजल, कार्तिक, हिमांशु, अंकिता, अंकित, प्रीती, सिमरन, सोनम, आकाश, विनीत, साक्षी, ओमकार ने एसिड अटैक पर स्किट प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार के साथ वाहवाही लूटी। इसके अतिरिक्त ऐड मेड में कार्तिक, काजल, हिमांशु , अंकिता, सोनम कि टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय ऊना की प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। एमबीए विभाग के समन्वयक प्रो पुनीत प्रेम कंवर व शिक्षकों को बधाई दी गई। सचित्र