बच्चों को घर से ही दें धर्म की प्रारंभिक शिक्षा : बेदी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। संत बाबा बचन दास बोरी बालों की 31वीं सालाना बरसी बुधवार को गलुआ में बाबा सरबजोत सिंह बेदी की अध्यक्षता में मनाई गई। अखंड पाठ की लड़ी नौ दिसंबर को शुरू होकर बुधवार को संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न रागी जत्थों ने कीर्तन दरबार सजाया और कथा कीर्तन से संगत को बाबा बचन दास जी के जीवन व उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने कहा कि हमें बाबा बचन दास के जीवन से सीख लेकर भगवान के नाम का सुमिरन करना चाहिए और भलाई के रास्ते पर चलकर सभी के कल्याण की कामना करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे के पहले गुरु उसके माता-पिता होते हैं, जिन्हें घर से ही धर्म की शिक्षा देनी चाहिए। इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह बेदी, संत मंगलानंद, संत अजीत सिंह, सत करतार, बाबा प्रितपाल सिंह, संत अमनदीप सिंह, संत गुरबक्श सिंह, हरपाल सिंह कोटला, जोग्मान सिंह, परमजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, राम मूर्ती सिंह और बलिहार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुरु का लंगर भी बांटा गया।