फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: इन्नर व्हील क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय सेना की ओर से आतंकवाद के खात्मे के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में इन्नर व्हील क्लब ऊना ने संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना की छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। क्लब की अध्यक्ष रमा कंवर ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी। वहीं, देश के वीर सैनिकों का धन्यवाद भी किया। कहा कि भारत सरकार ने पहलगाम में निर्दाेष पर्यटकों के नरसंहार का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया और भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवाद के ठिकानों को नष्ट किया। इसके साथ ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान की आतंंक परस्त सेना की ओर से भारतीय नागरिक व सैन्य ठिकानों पर हमला करने पर कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को नष्ट किया। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने पराक्रम व शौर्य का परिचय देते हुए प्रत्येक भारतवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। तिरंगा यात्रा में इन्नर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष सुमन पुरी, वरिष्ठ सदस्य मीरा मेहता, हिमोत्कर्ष परिषद के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राज कुमार पठानिया, हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण केंद्र स्टाफ रंजू बाला, मीना ठाकुर, निशा व अन्य स्टाफ सदस्य तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें