नैहरियां (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत ज्वार में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। इस दौरान भक्तों ने बैंड बाजों के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पंडित आचार्य प्रदीप शास्त्री ने सर्वप्रथम आयोजन स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद पीले वस्त्र में सिर पर कलश लेकर 21 कन्याओं को माथे पर तिलक लगाकर यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा मैड़ी, नैहरियां, लाहड़, ज्वार से होते हुए कथास्थल पर पहुंची। कथा 24 मई से 30 मई तक होगी। कथा का समय दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान संदीप कुमार, हुकुम सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद