फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पेंशन वृद्धि और एरियर की जानकारी मांगी, आंदोलन की दी चेतावनी

Fri, 03 Jul 2026 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित पेंशन वृद्धि और एरियर का मामला एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है।
विज्ञापन

वर्षों तक निगम की सेवा करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी अब अपनी वैधानिक मांगों के समाधान के लिए लगातार कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। वीरवार को हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की ऊना जिला इकाई के प्रधान रमेश चंद और महासचिव हकीकत राय ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया।
केवल आश्वासन देकर मामला टालने का प्रयास किया गया तो सेवानिवृत्त कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन से उत्पन्न होने वाली पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन

मंच ने मुख्य कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी आदेशों के क्रियान्वयन की स्थिति स्पष्ट करने के साथ-साथ पेंशन वृद्धि, एरियर और संबंधित प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

संगठन का कहना है कि कई बार अधिकारियों से मिलने और आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मंच ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें