फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमर्जी से दवाई लेने से करें परहेज, सुरक्षात्मक कपड़े पहनें : राणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। संतोषगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रही डेंगू की बीमारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मैहतपुर-बसदेहड़ा डॉ. राम पाल शर्मा के नेतृत्व में संतोषगढ़ स्थित हिम गौरव आईटीआई में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. पीएस राणा और जिला मेडिकल एजुकेशनल अधिकारी गोपाल कृष्ण ने छात्रों को डेंगू के लक्षणों से अवगत कराते हुए बताया कि यह बीमारी दिन में काटने वाले मच्छर से फैलती है। इसके प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, थकान तथा नाक से खून आना शामिल है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही उपचार लें।
विज्ञापन

डॉ. राणा ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए सबसे आवश्यक है कि आसपास की जगहों पर पानी का ठहराव न होने दें, नियमित सफाई रखें और सुरक्षात्मक कपड़े पहनें। जागरूकता कैंप के आयोजन के लिए हिम गौरव आईटीआई के प्रबंध निदेशक संजय जोशी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति सजग रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर आईटीआई प्रबंधक रणवीर सिंह, समूह अनुदेशक मुकेश कुमार और राजीव कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें