फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अग्निशामक सुरक्षा उपकरणों के संचालन की ड्रिल से दी जानकारी

विज्ञापन
राज्य अग्निशमन सेवा विभाग ऊना के उप अग्निशमन अधिकारी  सुरेश कुमार व टीम।स्रोात विभाग - फोटो : mathura
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स ऊना में अग्नि एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाइव-फायर ड्रिल का प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व राज्य अग्निशमन सेवा विभाग ऊना के उप अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार और उनकी टीम ने किया। इसमें ऊना ऑयल टर्मिनल और इंडेन बॉटलिंग प्लांट के कर्मचारी, डीजीआर गार्ड और ठेका श्रमिक शामिल हुए। प्रतिभागियों को अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग, सुरक्षा उपकरणों के संचालन और सुरक्षित निकासी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। लाइव-फायर अभ्यास ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया और आपात स्थिति से निपटने की तत्परता को मजबूत किया। यह पहल इंडियन ऑयल की सुरक्षा संस्कृति और सामूहिक जागरुकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें