फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चौकीमन्यार कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन (परिचय) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रक्रिया, नियमावली, विभिन्न क्लबों एवं सुविधाओं से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक एवं राजनीति शास्त्र के सहायक आचार्य डॉ. रामकुमार नेगी ने प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा के स्वागत भाषण एवं नवागंतुक विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ की। डॉ. नेगी ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए महाविद्यालय में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों को केवल संस्थान से परिचित कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उन्हें आत्मविश्वास, मार्गदर्शन और दिशा प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। इस दौरान सभी शैक्षणिक संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों से परिचय कराते हुए अपने-अपने विषयों की जानकारी दी और पाठ्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर प्राध्यापक कविता कौशल, डॉ. राम सिंह, प्रो. नवीन शर्मा, राकेश कुमार, दिनेश, अमन सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें