फायर वीक के तहत टाहलीवाल में कर्मचारियों जागरुक करते अग्निशमन विभाग कर्मी । स्रोत : आयोजक
टाहलीवाल (ऊना)। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत फायर पोस्ट टाहलीवाल की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में जागरूकता अभियान चलाया। बायो ग्रेसिया और मोहित प्लास्टिक उद्योग के कर्मचारियों को आग से बचाव, प्राथमिक सुरक्षा उपायों और आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। कर्मचारियों को आग लगने के कारणों, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग और समय पर सतर्कता बरतने के महत्व के बारे में समझाया। चौकी प्रभारी सुनील दत्त के नेतृत्व में अभियान में रविंद्र सिंह, दर्शन कुमार, अमन राणा व यशवीर सहित पूरी टीम मौजूद रही। संवाद
फायर वीक के तहत टाहलीवाल में कर्मचारियों जागरुक करते अग्निशमन विभाग कर्मी । स्रोत : आयोजक