फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भारतीय मानक ब्यूरो क्लब के छात्रों ने मैहतपुर इंडस्ट्री का किया शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्यूडी के विद्यार्थी इंडस्ट्री भ्रमण के दौरान।स्रोत:संस्थान
विज्ञापन
नारी (ऊना)। रावमापा त्यूड़ी के भारतीय मानक ब्यूरो क्लब के सदस्यों ने मैहतपुर स्थित इंडस्ट्रीज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन का शैक्षिक दौरा किया। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य अमर सिंह ने बताया कि भ्रमण के दौरान मानक ब्यूरो से फौरन चंद और क्लब प्रभारी हरदीप सिंह ने समन्वयक की भूमिका निभाई। विद्यालय के 40 क्लब सदस्यों ने उद्योग का भ्रमण किया, जहां उन्हें इलेक्ट्रिक आयरन, इमर्शन रॉड और हीटर बनाने की पूरी प्रक्रिया दिखाई और समझाई गई। इसके बाद उद्योग संचालक जितेंद्र बाली ने इन विद्युत उपकरणों की गुणवत्ता परखने की तकनीक भी प्रायोगिक रूप में छात्रों को सिखाई।कार्यशाला में विद्यालय से रितु शर्मा ने लड़कियों की एस्कॉर्ट अध्यापक की भूमिका निभाई। इस दौरान क्लब सदस्यों सिया शर्मा और आरुषि ने कहा कि इस भ्रमण से उन्हें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने में बहुत मदद मिली और स्टार्टअप के लिए भी प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक भ्रमण होने चाहिए ताकि विद्यार्थियों की जानकारी में निरंतर वृद्धि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें